विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 4 फरवरी को मिनी स्टेडियम बागबाहरा एवं 6 फरवरी को बेमचा विकासखंड महासमुंद में

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 4 फरवरी को मिनी स्टेडियम बागबाहरा एवं 6 फरवरी को बेमचा विकासखंड महासमुंद में

महासमुंद- विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन विकासखंड में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 04 फरवरी को सुनसुनिया ग्राउंड मिनी स्टेडियम बागबाहरा में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा जिसमें शामिल होने कुसुम यादव, हिरेंद्र देवांगन, ऋषि कपूर साहू से संपर्क किया जा सकता है। तथा 6 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विकासखंड महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, डॉ. सुनील कुमार भोई, गणेश कोसरे, वेदराम, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, हिरेंद्र साहू, पुरुषोत्तम आदि से संपर्क किया जा सकता हैं। प्रतियोगिता में विकासखंड के विद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावास, संघ के महिला खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला प्रतिभागी भाग ले सकेंगी। बागबाहरा एवं महासमुंद हेतु विभिन्न खेल विधाओं में खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल के साथ-साथ 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, तवा फेंक में शामिल हो सकते है। सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार आयोजित होंगी। इच्छुक महिला खिलाड़ी आयोजन स्थल में पंजीयन करा सकते हैं। जिले के अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है

Post a Comment

Previous Post Next Post