सिरपुर मंदिर में दर्शन के बाद गौ सेवा को लेकर हुई अहम बैठक
महासमुंद-छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित प्राचीन मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन उपरांत उन्होंने गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गौवंश की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की
प्रदेश अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और गौवंश की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं गौ सेवा आयोग द्वारा गौशालाओं के विकास, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था, पशु चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं
बैठक के दौरान गौ सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें स्थानीय स्तर पर गौधामों की समस्याएं, संसाधनों की उपलब्धता एवं जनसहयोग से गौ सेवा को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में जिले एवं विकास खंड स्तर पर गौ सेवा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष श्री नीलेश पटेल जी,जिला सदस्य गीतेश पण्डा जी,महासमुन्द विकासखण्ड गौसेवा आयोग सदस्य श्री राजा अग्रवाल जी,राज पण्डा जी,हनीश देवांगन जी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे
