अवैध महुआ शराब, थाना सांकरा पुलिस एवं एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम लोहराकोटा जंगल, नदी किनारे में की गई छापामार कार्यवाही
घटना स्थल पर 105 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
एक नग वाटर पम्प, एक बिना नम्बर स्कूटी व एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल जप्त
शराब बनाने में प्रयुक्त 08 नग गैस सिलेण्डर, चूल्हा, 08 नग ड्रम, बर्तन व अन्य सामग्री जप्त
तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही दो फरार आरोपियों की पता-तलाश जारी
घटना स्थल पर ही लगभग 200 किग्रा महुआ लाहन पास को किया गया नष्ट, जिससे लगभग 600 लीटर महुआ शराब बनाया जा सकता था
थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम लोहराकोटा क्षेत्र के जंगल मे, नदी किनारे में दबे पांव चल रही थी अवैध महुआ शराब बनाने का काम। मुखबीर की सूचना पर दिनांक 07.2.2026 की शाम 06:00 बजे थाना सांकरा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने किया ग्राम लोहराकोटा के नदी किनारे रेड की कार्यवाही, जिस पर घटना स्थल पर 105 लीटर कच्चा महुआ शराब को जप्त किया गया। साथ ही घटना स्थल मे मौजूद वाटर पम्प, एक बिना नम्बर स्कूटी एवं एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल, अवैध शराब बनाने में उपयोगरत गैस टंकी, चुल्हा, ड्रम, बर्तन व अन्य सामग्रियों को किया गया जप्त। अवैध महुआ शराब बनाने मे शामिल तीन आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है कार्यवाही
जप्त सामग्री
(1) 105 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 21,000 रूपये लगभग
(2) एक नग वाटर पम्प,
(3) एक बिना नम्बर स्कूटी,
(4) एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल कीमती 106000 रुपये
(5) शराब बनाने वाले उपकरण- 08 नग गैस टंकी, चुल्हा, 08 नग ड्रम व बर्तन जप्त, कीमती लगभग 39,200 रूपये
कुल जप्ती कीमती 1,66,200 रूपये
गिरफतार आरोपी का नाम
01) तेजकुमार डडसेना पिता उदल डडसेना उम्र 28 साल निवासी लोहराकोटा थाना सांकरा जिला महसमुंद
फरार आरोपी
01) करण चौहान निवासी लोहराकोटा थाना सांकरा जिला महासमुन्द
02) रितेश सिन्हा निवासी ठाकुरदिया थाना पिथौरा जिलामहासमुन्द, पिता बारू कमार उम्र 38 साल निवासी कमारडेरा बनसिवनी थाना व जिला महासमुंद
