थाना महासमुंद पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम घटना के अन्य पहलुओं पर की जा रही है जॉंच

थाना महासमुंद पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम घटना के अन्य पहलुओं पर की जा रही है जॉंच

दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी क्रिश लाल साहू निवासी कोसरंगी द्वारा थाना महासमुद आकर सूचित किया कि उसके चाचा का लडका वाकेश साहू पिता भरत साहू निवासी ग्राम कोसरंगी, भाटापारा जो दिनंाक 03.02.2026 की रात खाना खाकर टहलने निकला था जो रात में अपने घर वापस नही आया, दिनांक 04.02.2026 को सुबह पता चला की वाकेश साहू का शव गांव के नकूल साहू के घर के सामने पड़ा हुआ है, सिर में गंभीर चोंट है खुन निकला हुआ व आसपास ईट के टुकडे जिसमें खुन लगा दिखाई दे रहा है। घटना क संबंध में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही नकूल साहू पिता केशव साहू पर इस घटना के लिये संदेह व्यक्त करते हुए थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उक्त घटना पर से थाना महासमुंद में मर्ग क्रमांक 19/2026 कायम कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई। विचेचना के दौरान संदेही आरोपी नकुल साहू से पुछताछ करने पर दिये गये उक्त संदेही आरोपी के मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जिसके आधार पर घटना के विभिन्न पहलुओ एवं पुरानी रंजिश जैसे तथ्यो की गहन जॉच  की जा रही है। नकुल साहू के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी नकूल साहू एवं निर्मल साहू को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर घटना से संबंधित अन्य पहलुओं पर अग्रीम जॉच कार्यवाही की जा रही है

गिरफतार आरोपी का नाम

01. नकूल साहू पिता केशव साहू उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नंबर 05 ग्राम कोसरंगी थाना महासमुंद जिला महासमुंद

02. निर्मल साहू पिता केशव साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 ग्राम कोसरंगी थाना महासमुंद जिला महसमुंद

Post a Comment

Previous Post Next Post