छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार बया पेट्रोल में किया जा रहा जनता के साथ धोखाधड़ी पानी मिला हुआ पेट्रोल बेचने की शिकायत

 छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार बया पेट्रोल में किया जा रहा जनता के साथ धोखाधड़ी पानी मिला हुआ पेट्रोल बेचने की शिकायत 

 बलौदाबाजार जिले से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ पेट्रोल पम्प से पेट्रोल नहीं बल्कि गाड़ियों में पानी निकलने का मामला उजागर हुआ है। यह मामला ग्राम बया का है, जो जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पम्प को बंद कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए देखते हैं ये रिपोर्ट

 बलौदाबाजार जिले के ग्राम बया स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों की गाड़ियों से पेट्रोल की जगह पानी निकलने लगा

ग्राहकों ने बताया कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियाँ बंद हो गईं, जिसके बाद जांच करने पर टंकी से पानी निकलता हुआ पाया गया

 ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों और मौके पर हंगामे की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन हरकत में आया। जांच के दौरान पेट्रोल में मिलावट और पानी की आशंका सामने आने के बाद पेट्रोल पम्प को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया

 ग्रामीणों और उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस पेट्रोल पम्प से लंबे समय से घटिया और मिलावटी ईंधन बेचा जा रहा था, लेकिन आज मामला खुलकर सामने आ गया। इस घटना से कई वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है

फिलहाल प्रशासन द्वारा पेट्रोल पम्प से ईंधन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पम्पों की जांच की भी मांग उठने लगी है

एंकर (आउट्रो)- फिलहाल पेट्रोल पम्प सील कर दिया गया है और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह लापरवाही थी या जानबूझकर की गई मिलावट

Post a Comment

Previous Post Next Post