ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में मिल का पत्थर साबित हो रहे है स्वप्निल
पिथौरा - शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी कार्यक्रम के विशेष अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष परमित सिंह निशू माटा विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मुन्नू पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया
उपस्थित खिलाड़ियो को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि के आसंदी से भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि पिथौरा का नाम हमेशा से विभिन्न गतिविधियों आयोजनों के नाम से जाना जाता है इस कड़ी में अब यह जिला स्तरीय डियूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का नाम भी अंकित हो गया है।आयोजन समिति इस आयोजन के लिये बधाई की पात्र है।निश्चित ही ऐसे आयोजन लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में मिल का पत्थर साबित हो रहे है जिसके परिणाम स्वरूप खेल प्रतियोगिताओ में ग्रामीण खिलाड़ियो की सहभागिता लगातार बढ़ रही है
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मैदान पर सुबह से ही दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के कौशलदास मानिकपुरी चिरंजीव सिंहा डोलामणि अंजय सिंहा भोजराज डड़सेना पोलेश मिश्रा राहुल यादव विकास डड़सेना अविनाश पटेल सैलेन्द्र डड़सेना रोमन साहू सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे
