नशे के विरुद्ध संचालित "ऑपरेशन निश्चय" के अंतर्गत ANTF को NDPS प्रकरण में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन में एक और बड़ी सफलता
गांजा परिवहन एवं पुलिस स्टाफ की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
तस्करों ने ड्यूटी में कार्यरत पुलिसकर्मी को अपने वाहन से कुचलने का किया था प्रयास
पुलिस स्टाफ के वाहन को कई बार मारी थी ठोकर, उक्त वाहन भीषण आग में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
थाना सांकरा पुलिस को मिली सफलता, दोनो फरार गांजा तस्कर मध्यप्रदेश से किए गए गिरफ्तार
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन के स्वामी को भी किया गया है गिरफ्तार
टेक्निकल विश्लेषण, डाटा एनालिसिस और सूक्ष्म इन्वेस्टिगेशन से मिली फरार आरोपियों को पहचानने और पकड़ने में सफलता
साल 2026 में अभी तक 30 प्रकरण में 2152.981 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा व नशीली दवा इंजेक्शन जब्त, कीमती 10 करोड़ 73 लाख 89 हजार 995 रुपए
ANTF द्वारा लगातार एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही
दिनांक 23.01.2026 को थाना सांकरा पुलिस को एक कार मारुती सुजुकी इको वाहन क्रमांक MP05 ZE8685 मे गांजा तस्करी की गोपनीय सुचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थाना सांकरा पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर स्टाफ तैनात किया गया था
ज्ञात वाहन के प्रकार अनुरूप सामने से आते ईको कार पर संदेह होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, तब उक्त मारूती सुजुकी इको वाहन के चालक अपनी वाहन रोकने के बजाय तेज गति से पुलिस स्टाफ को कुलचने की कोशिश की थी और पुलिस स्टाफ की सतर्कता से वह सुरक्षित बचा किन्तु गांजा वाली गाड़ी अनियंत्रित होकर थाना के स्टाफ के गाड़ी से टकरा दिए, जिससे स्टाफ की वाहन जल गई थी, आरोपी अपनी उक्त इको वाहन को वही छोड़कर भाग गए थे
उक्त वाहन में गांजा 39.680 किलो कीमती 19 लाख 84 हजार रुपए परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन- कार मारुती सुजुकी इको वाहन क्रमांक एमपी 05 जेडई 8685 कीमती- 8 लाख को जप्त कर अपराध क्रमांक 19/26 पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटना की जॉंच एवं फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा दोनों आरोपी परिवहनकर्ता राकेश चौकसे पिता तुलसीराम चौकसे उम्र 32 साल निवासी पनागर, नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश, जो कि ट्रक चलाने का काम करता है एवं दुसरा आरोपी फारवर्ड लिंक एवं वाहन स्वामी मोनू राय पिता जगत सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद, मध्यप्रदेश, जो कि पहले चाउमिन ठेला चलाता था व पिछले डेढ साल से गांजा ले जा के पुड़िया बना के बेचने का काम कर रहा है। उक्त दोनो आरोपियों को मध्यप्रदेश जा के गिरफ्तार कर थाना सांकरा लाया गया है प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
प्रकरण
थाना - सांकरा
अपराध क्रमांक - 19/26
अवैध मादक पदार्थ गांजा - 39.680 किग्रा जब्त
कीमती- 19 लाख 84 हजार रुपए
परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन - कार मारुती सुजुकी इको
वाहन क्रमांक- MP05ZE8685
कीमती - 8 लाख रूपये
गिरफ्तार आरोपी का नाम
परिवहनकर्ता
01. राकेश चौकसे, पिता तुलसीराम चौकसे उम्र 32 साल निवासी पनागर, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश
फॉरवर्ड लिंक एवं वाहन स्वामी
01. मोनू राय, पिता जगत सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद, मध्यप्रदेश
