अवैध पदार्थ इंजेक्शन सिरींज की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की कार्यवाही

अवैध पदार्थ इंजेक्शन सिरींज की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

पेंटाजोसिन लेक्टेट इंजेक्शन, एम्पुल कुल 90 नग कीमती 2637 रूपये, 4 नग खाली सिरिंज  जब्त

परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एचडी 7122 कीमती 30000 रूपये जब्त

एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक को भी पकड़ा गया

दो आरोपी जिला महासमुुंद के थाना सरायपाली निवासी व एक आरोपी थाना जगदलपुर जिला बरगढ ओड़ीसा, गिरफ्तार

एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन सोर्स प्वाइंटए डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है इसी दरमियान सूचना मिली की दिनांक 04.02.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी किशन चौधरी अविनाश बाग टिकेश्वर दास के द्वारा एक्टिवा क्रमांक CG06HD7122 के सीट के नीचे प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन एवं चार नग खाली सिरिंज रखकर परिवहन करते मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है

 यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की टीम के द्वारा की गई

जप्त सम्पत्ती

01- पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन , एम्पुल 90 नग कीमती 2637 रूपये

02- 4 नग खाली सिरिंज कीमती 20 रुपए

03- परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एचडी 7122 कीमती 30000 रूपये

04- दो नग वीवो कंपनी टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 20000 रूपये 

05-एक नग गूगल पिक्सर कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 30000 रुपए

कुल जुमला कीमती 82657 रूपये

गिरफ्तार आरोपियो का नाम

परिवहनकर्ता/ विक्रेता

1. किशन चौधरी पिता हेतराम चौधरी उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुटेला बस्ती थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

2. अविनाश बाग पिता स्वर्गीय सुशील बाग उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुटेला टिकरापारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

बैकवर्ड लिंक

1. टिकेश्वर दास पिता चक्रपाणि दास उम्र 26 साल निवासी ग्राम लखमरा थाना जगदलपुर जिला बरगढ़ उड़ीसा

Post a Comment

Previous Post Next Post