पीओएस संचालक पर की गई कार्यवाही

पीओएस संचालक पर की गई कार्यवाही

 


आरोपी व मास्टर माईंड सीम डिस्ट्रीब्युटर ने मिलकर जिओ सीम को किया आईडिया सीम में पोर्ट

जिओ सीम मोबाईल धारक के लिंक्ड बैंक खाता से रकम उड़ाने का किया प्रयास

दूसरे के मोबाईल नंबर को अपने नाम पर पोर्ट करा कर, आरोपी ने किया आपराधिक षडयंत्र

मोबाईल नंबर डि-एक्टीवेट बताने पर मोबाईल धारक ने तत्परता पूर्वक कस्टमर केयर व सीम मास्टर माईंड  सीम डिस्ट्रीब्युटर से संपर्क करने पर, षड्यंत्र की सच्चाई आयी सामने

थाना सरायपाली क्षेत्र की घटना, आरोपी व मास्टर माईंड सीम डिस्ट्रीब्युटर दोनों गिरफ्तार

दिनांक 18.01.2026 को जब लेब केमिस्ट लव कुमार मानिकपुरी पिता रेशम दास निवासी मेढापाली थाना सरायपाली ने पुलिस को बताया की एक दिन अपने जियो सीम मोबाईल नंबर से कॉल किया तो सीम अचानक डि एक्टिवेट होना बताया, धारक ने तत्काल कस्टमर केयर को कॉल करने पर सीम नंबर अब आईडिया कंपनी में पोर्ट हो जाना बताया गया। संदेह पैदा होने पर धारक ने भंवरपुर के सीम डिस्ट्रीब्युटर अंकित मोबाईल शॉंप के संचालक अंकित अग्रवाल से पुछताछ किया, जिसने बताया की उनका सीम अब पोर्ट होकर सागरपाली के जय दुर्गा मोबाईल दुकान से दुसरे के नाम से एलाट हुआ है। तब जयदुर्गा मोबाईल शॉप के संचालक से संपर्क किया तो बताया गया की आपका मोबाईल नंबर जियो सीम अब आईडिया में पोर्ट होकर गोविन्दराम खुटे पिता बलोचन खुटे निवासी तरेकेला द्वारा यूपीसी नंबर बताकर अपने नाम पर करा लेने की बात सामने आयी। आवेदक चूंकि गोविन्दराम खुटे को पहले से जानता था उसके पास जाकर पुछने पर और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने पर गोविन्द राम खुंटे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया की मास्टर माईड सीम डिस्ट्रीब्युटर अंकित अग्रवाल के साथ मिलकर यह षड़यंत्र रचा था। जिससे के लेब कैमिस्ट लव कुमार के मोबाईल नंबर को पोर्ट कर उसके लिंक्ड बैंक खाता से रकम निकालने का प्लान था। थाना सरायपाली क्षेत्र की घटना, आरोपी व मास्टर माईंड सीम डिस्ट्रीब्युटर दोनों गिरफ्तार। अपराधिक षडयंत्र पर अपराध क्रमांक 46/26 धारा 318(4), 62ए 61(2)बीएनएस के तहत् कार्यवाही की गई है

गिरफ्तार आरोपी का नाम

01. गोविन्द राम खुटे पिता बलोचन खुटे निवासी तरेकेला चौकी भंवरपुर थाना बसना

02. अंकित अग्रवाल, संचालक अंकित मोबाईल शॉप भंवरपुर थाना बसना

Post a Comment

Previous Post Next Post