रात्रि में हाई वोल्टेज ड्रामा गौ तस्करी की गाड़ी पकड़ी गई, बजरंग दल व गौ सेवकों की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई
महासमुंद जिले में गौ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है
दिनांक 4 जनवरी 2026 की रात्रि को गौ तस्करों द्वारा गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, तभी सतीश मारखंडे ने संदिग्ध गाड़ी को पहचान कर उसका पीछा शुरू किया
पीछा करते हुए सतीश मारखंडे ने तत्काल बजरंग दल जिला संयोजक गीतेश पण्डा एवं छ:ग राज्य गौ सेवा आयोग सदस्य महासमुंद विकास खण्ड राजा अग्रवाल को सूचना दी कि एक गौ तस्करी की गाड़ी ग्राम पचरी से तेंदुकोना की ओर तेज़ी से जा रही है। सूचना मिलते ही गौ सेवक राजा अग्रवाल ने बिना समय गंवाए थाना प्रभारी को पूरी जानकारी दी और गाड़ी को तत्काल रुकवाने का आग्रह किया
राजा अग्रवाल की सूचना पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ तेंदुकोना मार्ग पर खेराबंदी की और कुछ ही देर में गौ तस्करी में संलिप्त गाड़ी को धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई
बजरंग दल का बयान
इस घटना पर बजरंग दल जिला संयोजक गीतेश पण्डा ने कड़ा बयान देते हुए कहा
“गौ सेवक राजा अग्रवाल एवं सतीश मारखंडे की सतर्कता से आज गौ तस्करी जैसे घिनौने अपराध को रोका जा सका। गौ माता की रक्षा के लिए बजरंग दल और सभी गौ सेवक पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। गौ तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
क्षेत्र में रोष, सख़्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों एवं गौ सेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल आरोपियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूर्ण विराम लग सके
