पिथौरा में इस वर्ष धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, लगेगा भव्य मीना बाजार

 

पिथौरा में इस वर्ष धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, लगेगा भव्य मीना बाजार

16जुलाई दिन गुरुवार- रथ यात्रा पिथौरा नगर 

पिथौरा। जगन्नाथ मंदिर, पिथौरा में राज परिवार ग्राम बरेकलखुर्द द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा समिति की बैठक आयोजित कीगई। बैठक में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को भव्यएवं धूमधाम से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गईसाथ ही श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के आकर्षण के लिए इसवर्ष पिथौरा में भव्य मीना बाजार लगाने का भी निर्णय लिया गया 

बैठक में ग्राम सभा शीतला समाज एवं जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमलाल सिन्हा, पूर्व रथयात्रा समिति अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम सभा शीतला समाज अध्यक्ष श्री अनंत सिंह वर्मा, राज परिवार से श्री तीर्थराज सिंह ठाकुर, रथयात्रा समिति के कोषाध्यक्ष श्री कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री मन्नूलाल ठाकुर (पार्षद), ग्राम सभा शीतला समाज के उपाध्यक्ष श्री माखन सिन्हा, सचिव श्री इन्द्रेश्वर सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष आदिवासी महासंघ श्री रनसायं ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रथयात्रा समिति श्री टीकाराम ठाकुर, श्री पूरण सिंह बरिहा, सूर्यवंशी गुरुजी, श्री राजेंद्र यादव, श्री अनिल अग्रवाल, श्री चंद्रपाल तारक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

बैठक में सभी सदस्यों ने रथयात्रा को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया तथा क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने