पिथौरा: शराब कोचियों के आगे बेबस व्यवस्था? ऊंचे दाम चुकाने को मजबूर आम जनता

पिथौरा: शराब कोचियों के आगे बेबस व्यवस्था? ऊंचे दाम चुकाने को मजबूर आम जनता

पिथौरा (महासमुंद)। पिथौरा क्षेत्र की सरकारी शराब दुकानों में इन दिनों मदिरा की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं में व्यापक असंतोष देखा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि दुकानों पर पहुंचने पर उन्हें अक्सर "स्टॉक उपलब्ध नहीं है" कहकर लौटा दिया जाता है। इसके विपरीत, बाजार में कई स्थानों पर वही मदिरा निर्धारित मूल्य से 50 से 100 तक अधिक कीमत पर उपलब्ध होने की बात भी कही है

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि क्षेत्र में कोचियों की सक्रियता बढ़ने से सरकारी शराब दुकानों की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर मदिरा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इस स्थिति में निष्पक्ष जांच की और कार्यवाही आवश्यकता है, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सकें और यदि किसी प्रकार की मिलीभगत कर अनियमितता की जा रही है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सके

उपभोक्ताओं को सरकारी दुकानों में पर्याप्त उपलब्धता न होने से उन्हें मायूस होकर बाजार में सरकारीमूल्य से अधिक कीमत चुकाकर मदिरा खरीदना पड़ रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकारी वितरण व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं

आम नगरिकों ने जिला कलेक्टर एवं आबकारी विभाग से मांग की है कि सरकारी शराब दुकानों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, वितरण व्यवस्था तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी दुकानों से आम उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुरूप ही मदिरा वितरण हो तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध पुनर्विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो 

आम नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करेगा और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करे 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने