थाना पिथौरा के ग्राम डिघेपुर धान उपार्जन केन्द्र सोसायटी मे रखे समानो की चोरी का मामला

थाना पिथौरा के ग्राम डिघेपुर धान उपार्जन केन्द्र सोसायटी मे रखे समानो की चोरी का मामला

पुलिस की सक्रियता से रिपोर्ट के तत्काल बाद दोनो शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा

सोसायटी से चुराए गए सभी समान बरामद

डॉयल-112 टीम की त्वरित एक्शन से मिली चोरो को पकड़ने मे सफलता

विवरण- दिनांक  11/07/2026 को प्रार्थी लोचन पटेल पिता सुखदेव उम्र 46 साल साकिन ठाकुरदियाखुर्द का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. बरेकेल प.क्र. 1111 उपार्जन केन्द्र डिघेपुर सोसायटी का ताला तोडकर सोसायटी के अंदर कमरे में रखे सामान (1) इलेक्ट्रानिक तौल काटा 04 नग, (2) 10mm इलेक्ट्रानिक तार(बंडल), (3) कैमरा केबल 5 नग (बंडल), (4) CC कैमरा 2 नग, (5) 20Kg बाट 14 नग, (6) 3 फेस इलेक्ट्रानिक केबल तार 1 नग(बंडल), (7) धान कटोरा स्टील 2 नग, कुल अनुमानित कीमत 78,250 रूपये की चोरी होने जिसका संदेह पिथौरा निवासी मोहित नागर व शोभु देवार पर व्यक्त किया गया। जिन्हे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HP 5860 मे चोरी के सामान को लोड कर चुराकर ले जाते देखे जाने का संदेह की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 331(3), 305(a), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

पुलिस द्वारा मामले की जाँच पड़ताल एवम संदेही आरोपियों की पता-तलाश प्रारंभ की गयी, क्षेत्र मे मुखबिर लगाए गए। तभी संदेही आरोपियो के बारे मे पता चलने पर ठिकाने पर दबिश देकर घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्त मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये तथा आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए मशरुका बरामद कर उक्त सामान को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी मोहित नागर व शोभु देवार को दिनांक 11/07/2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय होने से आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जा गया है

गिरफ्तार आरोपी-

 01- मोहित नागर पिता इमान नागर उम्र 19 साल निवासी सुभाष नगर महामसुंद थाना महासमुंद

02- शोभु देवार पिता बलराम देवार उम्र 19 साल निवासी रानीसागरपारा पिथौरा थाना पिथौरा

बरामद सम्पति-

(1) 04 नग इलेक्ट्रानिक तौल काटा, 

(2) 10mm इलेक्ट्रानिक तार(बंडल),

(3) कैमरा केबल 5 नग (बंडल), 

(4) सीसी कैमरा 2 नग,

(5) 20Kg बाट 14 नग,

(6) 3 फेस इलेक्ट्रानिक केबल तार 1 नग(बंडल),

(7) 02 नग धान कटोरा स्टील

कुल अनुमानित कीमत 78,250 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने