ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, नो पार्किंग एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान की कार्यवाही लगातार जारी है
विगत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1028 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 5,14,000/- समन शुल्क जारी किया गया
तेजगति से चलने वाले ऐसे 19 वाहनों के विरुद्ध ओवरस्पीड पर कार्यवाही करते हुए 20,500/- समन शुल्क जारी कर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी आवश्यक कार्यवाही की गई
बिना सीट-बेल्ट के चलने वाले 07 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3500/- समन शुल्क की कार्यवाही किया गया
वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने पर कुल 10 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 3300/- समन शुल्क जारी किया गया
अवैधानिक रूप से खड़ी 46 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 13800/- समन शुल्क जारी किया गया
प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 01 वाहनों के विरुद्ध 2000/- समय शुल्क जारी किया गया
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 वाहन को माननीय न्यायालय पेश किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा 10,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया
मौके पर वाहन संबंधित दस्तावेज एवं अन्य कारणों से कुल 40 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 12000/- समय शुल्क जारी किया गया
जिला मुख्यालय के अलावा अनुविभाग सरायपाली-बसना में दिनांक- 10.07.2026 दिन शुक्रवार को कुल 52 वाहनो के विरूद्ध विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते पाये जाने पर 24500/- समय शुल्क की कार्यवाही किया गया
जिले के साप्ताहिक हॉट-बाजारों एवं महासमुंद, बसना, सरायपाली शहर के विभिन्न चौंक चौराहो में कुल 07 अवेयरनेस कार्यक्रम संचालित कर 450 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया
संक्षिप्त विवरणः-
यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है। प्रतिदिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है
विगत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1028 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 514000/- समन शुल्क, तेजगति से चलने वाले 19 वाहनों के विरुद्ध ओवरस्पीड की कार्यवाही करते हुए 20,500/- समन शुल्क, बिना सेट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 07 वाहनों का विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3500 एवं अवैधानिक रूप से खड़ी 46 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 13800/- समन शुल्क, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने पर कुल 10 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 3300/- समन शुल्क, अवैधानिक रूप से खड़ी 46 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 13800/- समन शुल्क, प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 01 वाहनों के विरुद्ध 2000/- समय शुल्क, मौके पर वाहन संबंधित दस्तावेज एवं अन्य कारणों से कुल 40 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 12000/- समय शुल्क जारी किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 प्रकरणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा 10,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। साथ ही जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनों को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय को छोड़कर जिले के अन्य अनुभाग में जाकर यातायात पुलिस के द्वारा सरायपाली-बसना में दिनांक- 10.07.2026 दिन शुक्रवार को कुल 52 वाहनो के विरूद्ध विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते पाये जाने पर कर 24500/- समय शुल्क की कार्यवाही किया गया,
साथ ही जिले के साप्ताहिक हॉट-बाजारों एवं बसना, सरायपाली, महासमुंद शहर के विभिन्न चौंक चौराहो में कुल 07 अवेयरनेस प्रोग्राम के द्वारा 450 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया
महासमुंद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय ’’हेलमेट’ तथा चारपहिया वाहन चलाते समय ’’सीट बेल्ट’’ का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की अवस्था में वाहन संचालन न करें तथा माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन से बचें
