राष्ट्रीय शालेय रग्बी एवं बेसबाॅल चैंपियनशिप दिल्ली में जिले के 5 खिलाड़ियों की भागीदारी

राष्ट्रीय शालेय रग्बी एवं बेसबाॅल चैंपियनशिप दिल्ली में जिले के 5 खिलाड़ियों की भागीदारी

राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल चैंपियनशिप दिल्ली में भोरिंग विद्यालय से खोमन निषाद का चयन


महासमुन्द - स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया गया है, जिसमें बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खोमन निषाद का चयन किया गया है, खोमन लाल निषाद पिता बंशी लाल निषाद कक्षा 12वी कॉमर्स में अध्ययनरत है। खोमन निषाद 26 से 28 जनवरी तक बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर 30 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। राष्ट्रीय शालेय रग्बी चैंपियनशिप के लिए जिले के 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ी त्यागराज स्टेड़ियम दिल्ली में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। 19 वर्ष बालक बालिका जिसमें जिले के 2 बालक एवं 2 बालिका का चयन हुआ है, बालक टीम के प्रशिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में पदस्थ व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई टीम में शामिल है। जिले के चयनित खिलाड़ियों में समीर कुमार यादव पिता राजेश कुमार यादव, भावेश तारक पिता नारायण तारक, शिवानी बघेल पिता दिपक बघेल एवं प्रांजली भारती पिता कन्हैया लाल भारती शामिल है। राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता जगदलपुर में आयोजित किया गया था जिसमें रायपुर जोन दोनों वर्ग में उपविजेता बनीं जिसमें उत्कृष्ट प्रर्दशन के आधार पर महासमुन्द जिले के 04 रग्बी खिलाडियों का चयन दिल्ली के लिए हुआ। रग्बी खेल का अभ्यास तुमगांव, भोरिंग, बेलसोण्ड़ा में  अभ्यास कराया जाता हैं, जिससे खिलाड़ी बेहतर कौशल का प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करते आ रहे हैं। डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक के प्रशिक्षण के द्वारा प्रति वर्ष 150 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हैं एवं 40 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय शालेय रग्बी एवं बेसबाॅल चैंपियनशिप में जिले के 5 खिलाड़ियों के चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें,  खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, प्राचार्य पब्लिक स्कूल तुमगांव सुरेंद्र मानिकपुरी, जीवनलाल साहू, पुष्पा साहू, भुवनेश्वरी शुक्ला, दीप्ति वर्मा, तनु श्री देश पाण्डे, स्मिता दास, रामनारायण साहू, संतोष यादव, यू आर साहू, डोलेश होता, कामता प्रसाद साहू, आनंद टंडन, तेथिस चेलक, सतीश साहू, सावित्री साहू, गायत्री तरुण साहू, जगदीश धीवर, जिला रग्बी एवं बेसबॉल संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Post a Comment

Previous Post Next Post