पिथौरा आबकारी विभाग की कार्यवाही 65 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कार्यालय आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पिथौरा जिला महासमुंद (छ०ग०)
दिनांक 08/02/2026
आबकारी वृत्त पिथौरा में दो अलग अलग प्रकरणों में कुल 65 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त
प्रकरण क्रमांक 01 - आरोपी गजेंद्र अग्रवाल पिता स्व श्री सुरेश अग्रवाल उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर
जप्त - 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन CG04PC6537 Blue Colour Activa H Smart
विवरण - मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम राजासेवैया से गोपालपुर की ओर एक व्यक्ति अवैध शराब परिवहन करते हुए निकला है। आरोपी को पकड़ने के लिए गोपालपुर में घेराबंदी किया गया तथा राजासेवैया की ओर से नीले रंग की एक्टिवा को रूकवाकर जांच करने पर आरोपी गजेंद्र अग्रवाल के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया तथा मदिरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
प्रकरण 02 आरोपी - श्रीमती सांताबाई सांडे पति श्री घनश्याम सांडे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम राजा सेवैया थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ०ग)
जप्त - 35 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब
विवरण - मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम राजासेवैया में श्रीमती सांताबाई सांडे अपने रिहायशी मकान में भारी मात्रा में महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय का कार्य कर रही है। आबकारी विभाग वृत्त पिथौरा स्टाफ ने तुरंत रेड कार्यवाही किया तथा श्रीमती सांताबाई सांडे के मकान से 35 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद किया। श्रीमती सांताबाई सांडे के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
विवेचना अधिकारी - नीरज कुमार साहू आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पिथौरा
अन्य आबकारी स्टाफ पिथौरा का महत्व पूर्ण योगदान रहा
