शहीद दिवस पर महात्मा गाँधी को नमन
आज विद्यालय परिवार खुटेरी ने महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करके श्रद्धा सुमन अर्पित किये और आज के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं इसलिए वीर शहीदों को भी स्मरण किया गया। गांधी जी के विचारों उनके सिद्धांतों की जानकारी देते हुए प्राथमिक प्रधान पाठक डोलामणि साहू ने बताया कि उन्होंने जीवन भर सत्य निष्ठ रहकर अनुशासन से जीवन जिया और लोगों को जीने का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी पालेश्वर पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने कार्यों को स्वावलंबी बनकर करना चाहिए इससे हम आगे उन्नति करने में सफल होंगे। अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं उपसरपंच गेसराम पटेल, शिक्षकगण विश्वनाथ माझी, अभिनन्दन नाग, कुमुदिनी बरिहा, अनिता बरिहा की उपस्थिति में गांधी जी को 2 मिनट का मौन धारण कर, श्रद्धांजलि दी गई
