आज का खिलाड़ी ही कल का नेतृत्वकर्ता मनमीत छाबड़ा

 आज का खिलाड़ी ही कल का नेतृत्वकर्ता  मनमीत छाबड़ा

अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, महासमुंद-पिथौरा के बीच मुकाबला 

पिथौरा। समीपस्थ ग्राम लाखागढ़ में पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महासमुंद और पिथौरा की अंडर-16 टीमें आमने-सामने हैं, जहां युवा खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया

प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि एवं पीसीए संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर पीसीए अध्यक्ष दुलीकेशन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया

सांसद प्रतिनिधि एवं पीसीए संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का खिलाड़ी ही कल का नेतृत्वकर्ता है। खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। आज का खिलाड़ी ही कल का नेतृत्वकर्ता होता है, ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलता है

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में क्रिकेट एकेडमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post