बसना ब्लॉक: बिजली विभाग का केबल चुराते 2 लोग रंगे हाथों पकड़े, ग्रामीणों में आक्रोश
बसना । बसना ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रंगमटिया में बिजली विभाग के केबल की चोरी करते हुए उत्तर प्रदेश से आए 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया
सूत्रों के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अपने कब्जे में रखा है। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले करने की बात कही है
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की घटना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना हुआ था
ग्रामीणों ने बताया कि केबल चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ा। वहीं वर्तमान में भंवरपुर में पदस्थ राणा सिंह ठाकुर से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है
