ग्राम बरेकेलखुर्द में पिथौरा पुलिस की छापामारी
खेत में अवैध शराब बेचते 01 व्यक्ति गिरफ्तार
06 लीटर महुआ शराब (कीमती 1200 रूपये) जप्त
आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल
थाना पिथौरा पुलिस की कार्यवाही
विवरण- दिनांक 28/07/2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बरेकेल खुर्द के रामलाल पटेल नामक व्यक्ति के अपने खेत में भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर पिथौरा पुलिस टीम व गवाहो के पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां मौके पर रामलाल पटेल पिता ननकु पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन बरेकेलखुर्द थाना पिथौरा निवासी नामक व्यक्ति उपस्थित मिला। जिसके कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 06 लीटर भरी हुई हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 1200 रूपये) को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का ज्युडिशियल रिमांड भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- रामलाल पटेल पिता ननकु पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन बरेकेलखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग.
जप्ती सम्पति-
01- 06 लीटर महुआ शराब (कीमती 1200 रूपये)।
