डेढ माह से फरार आरोपी अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में
ग्राम मेमरा (थाना पिथौरा) में पुलिस की रेड में चमरू यादव के मकान में मिला था शराब का जखीरा
जुमला 62.460 लीटर (कीमती 40,900 रूपये) शराब(देसी/अंग्रेजी) मौके पर हुआ था बरामद
पुलिस रेड की भनक लगते ही आरोपी मकान मालिक हो गया था फरार
अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर की जा रही थी मामले की जाॅंच
विवरण- दिनांक 08/06/2026 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मेमरा में चमरू यादव नामक व्यक्ति के घर भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा गया है मुखबीर सूचना के आधार पर बताये हुये जगह पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस के आने भनक लगते ही मकान मालिक चमरू यादव फरार हो गया था। गवाहान व ग्राम जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में संदिग्ध बंद मकान के भीतर कमरे की बारिकी से तलाशी लेने पर मकान के अंदर रखे- थैला क्र.-01 में 14 पौवा शोले देशी प्लेन शराब कुल 2520 एमएल कीमती 1120 रूपये, थैला क्र.-02 में 12 नग शोले अद्धी जुमला 4500 एमएल कीमती 1920 रूपये थैला क्र.-03 में 93 पौवा अंग्रेजी शराब कुल 16740 एमएल कीमती 11160 रूपये, थैला क्र.-04 में 60 नग शोले का अद्धी कुल 22500 एमएल कीमती 9600 रूपये, थैला क्र.-05 में 90 नग मेकडाल नंबर-1 अंग्रेजी शराब कुल 16200 एमएल कीमती 17100 रूपये मौके पर रखा हुआ मिला था। इस प्रकार से जुमला 62.460 लीटर शराब (कुल कीमती 40,900 रूपये, जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्ती की कार्यवाही की गई। उपस्थित गवाहों का कथन लिया गया जिन्होने अपने कथन में उक्त बंद मकान जिससे अवैध शराब बरामद हुआ है को चमरू यादव के आधिपत्य का मकान होना बताये। फरार आरोपी मकान मालिक चमरू यादव का आसपास पता तलाश किया गया जो पता नहीं चला। मकान मालिक आरोपी चमरू यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मकान मालिक चमरू यादव घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसका पता तलाश हेतु मुखबीर लगाये गये थे एवं लगातार पतासाजी की जा रही थी, की जरीये मुखबीर आरोपी उपस्थिति संबंधी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे, विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी-
01- चमरू यादव पिता कार्तिको यादव उम्र 51 वर्ष साकिन मेमरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग.
जप्त संपत्ति-
01- जुमला 62.460 लीटर (देसी/अंग्रेजी) शराब कुल कीमती 40,900 रूपये
