पिथौरा: मूसलाधार बारिश बनी आफत, मकान गिरने से दंपती और दो बच्चे घायल

पिथौरा: मूसलाधार बारिश बनी आफत, मकान गिरने से दंपती और दो बच्चे घायल


पिथौरा । जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम बलदीडीह में बारिश से मकान की दीवार गिरने से दंपती समेत 2 बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे बलदीडीह निवासी श्वेतकुमार भोई के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार घर के भीतर मौजूद था, जिससे श्वेतकुमार भोई, उनकी पत्नी और दो बच्चे मलबे में दब गए

ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबे से चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा* में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मकान को भारी क्षति पहुंची है, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है

घटना के बाद ग्राम कोटवार ने मौके का मुआयना कर क्षति का पंचनामा तैयार किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं राहत प्रदान करने की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने