विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2 फरवरी को खटखटी बसना एवं जगदीशपुर पिथौरा में

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2 फरवरी को खटखटी बसना एवं जगदीशपुर पिथौरा में

विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 02 फरवरी को जगदीशपुर पिथौरा, खटखटी बसना में होगा आयोजित एवं 03 फरवरी को कुटेला सरायपाली में

महासमुंद- विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन सभी विकासखंड में आयोजित किया जाना है। इसके तहत दिनांक 02 फरवरी को जे एम एस जगदीशपुर विकासखंड पिथौरा में आयोजित किया जाएगा जिसमें उपेंद्र प्रधान 9009888982, हेमंत बारीक 9926161394, राजेश साहू से संपर्क कर खेल की जानकारी व पंजीयन करा सकते हैं। दिनांक 02 फरवरी को खटखटी बसना में आयोजित किया जाएगा जिसमें भूपेश प्रधान नोडल अधिकारी 9669103019, दुर्योधन पटेल, सत्यनारायण ठाकुर से संपर्क किया जा सकता है। दिनांक 3 फरवरी को आई ई एम बी एच शाला कुटेला सरायपाली के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विकासखंड की महिला खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है

इस प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी

सरायपाली हेतु विभिन्न खेल विधाओं में बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, हॉकी के साथ-साथ 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ शामिल की गई है। सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार आयोजित होंगी

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इच्छुक महिला खिलाड़ी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए विकासखंड के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संबंधित नोडल अधिकारी या व्यायाम शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। विकासखंड सरायपाली हेतु हेमसागर केवर्त 9926143905, व्यायाम शिक्षक महोदा, कन्या शाला की पीटीआई शुभ्रा डडसेना, लखेश्वर भोई, शिवकुमार पटेल, के.पी. साहू एवं मुकेश साहू से संपर्क कर सकते हैं

आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है

Post a Comment

Previous Post Next Post