PM Shri Swami Atmanand RK Pothora के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण डोंगरगढ़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

 PM Shri Swami Atmanand RK Pithora के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण डोंगरगढ़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

PM Shri Swami Atmanand RK pithora, पिथौरा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दिनांक  को डोंगरगढ़ के लिए आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन किए तथा डोंगरगढ़ की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता, समय-पालन एवं समूह में यात्रा करने के नियमों का पालन कराया गया

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में नई सीख, उत्साह एवं प्रेरणा देखने को मिली

विद्यालय परिवार भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण आयोजित करता रहेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post